Wednesday, October 21st, 2026

मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, ईंट का ढेर गिरने से 2 मजदूरों की दबकर मौत, 2 अन्य घायल

मधेपुरा  
बिहार के मधेपुरा जिले से इस वक्त एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां चिमनी पर काम करने के दौरान ईंट का ढेर गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इसके अलावा ईंट के ढेर में दबने से दो अन्य मजदूर जख्मी हो गए। ये घटना गुरुवार की सुबह घैलाढ़ थाना क्षेत्र के चिकनौटवा की है। इस हादसे में बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद मौक पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

#मधेपुरा में दर्दनाक हादसा

Source : Agency

पाठको की राय